फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बारिश से 40 गांवों में ढहे 178 गरीबों के आशियाने

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। बारिश में 40 गांवों में 178 लोगों के आशियाने ढह गए। तहसीलदार के निर्देश पर लेखपालों ने जांचकर रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंपी है।
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र के जंबुरपुर, ऊंचगांवसानी, अकोहरी, मुरैता नवीन, मुहीद्दीनपुर, रसूलपुर, भवानीगंज, रोशनगंज, टिकरिया, बस्तीखेड़ा, बचरौली, नवांव, करौली भिटौली, सैदपुर, गुलरिहा, अकोहरी, चिलौली, शिवदयालखेड़ा, लऊवासिंहनखेड़ा, दरेहटा, भदनांग, असरेंदा, सैदपुर व बेहटा गांवों में घर गिरने की सूचना दी गई थी। सर्वे में जगदीश, रज्जी, समीर, सज्जन, रोशनी, ज्योति, लक्ष्मी, रीना, सुनीता, कलपेश, सर्वेश, राहुल सहित करीब 178 लोगों के कच्चे घर बारिश में गिरने की पुष्टि हुई है। तहसीलदार मनीष द्विवेदी ने बताया कि बरसात से गांवों में कच्चे घर गिरने की सूचना पर लेखपालों से सर्वे कराया गया है। घर गिरने की मिली रिपोर्ट पर दैवी आपदा के तहत सहायता राशि बैंक खाते में भेजी जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें