फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलिका दहन स्थलों की कराएं साफ-सफाई: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। धर्म गुरुओं, विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, संभ्रांत लोगों और अधिकारियों के साथ विकास भवन सभागार में डीएम की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें होली पर्व को शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कराए जाने पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

डीएम गौरांग राठी ने निकायों के अधिशासी अधिकारियों और डीपीआरओ को निर्देश देते हुए कहा कि होली पर्व के दौरान क्षेत्रों के मेला व होलिका दहन स्थलों की साफ-सफाई कराएं। एसडीएम, सीओ एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि संवेदनशील होलिका दहन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम करा लें।
विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी होलिका दहन स्थलों के आसपास बिजली तारों को चेक करा लें। होली पर 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति दें। थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि होली पर अराजक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखें।
विज्ञापन

सीडीओ प्रेम प्रकाश मीणा, एडीएम नरेंद्र सिंह, एडीएम विकास कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार सिंह, ज्वांइट मजिस्ट्रेट राम मोहन मीणा व हिमांशु गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रे राजीव राज, विमल द्विवेदी व नासिर अहमद खान आदि मौजूद रहे।

त्योहार पर पुलिस को गश्त बढ़ाने के निर्देश
मौरावां। थाना परिसर में एसडीएम पुरवा रनवीर सिंह के नेतृत्व में शांति कमेटी की बैठक हुई। लोगों ने कहा सभी पूर्व निर्धारित चयनित स्थानों पर ही होली जलाई जाती है। कोई नए स्थान पर होली नहीं जलाई जाएगी। एसडीएम ने पुलिस बल को त्योहार पर गश्त करने के निर्देश दिए। नगर पंचायत अध्यक्ष मौरावां विवेक सेठ, ईओ संतोष कुमार चतुर्वेदी, मधुकर द्विवेदी व थानाध्यक्ष चंद्रकांत सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें