फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे : न भरे गए सड़क के गड्ढे और न बंद हुए अवैध कट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर कई जगह टूटी सड़क, अवैध कट और वाहनों की गलत पार्किंग लोगों की जान ले रही है। वर्ष 2023 में जिले में 25 अक्तूबर तक 509 हादसे हुए हैं, जिनमें 301 लोगों की मौत और 425 लोग घायल हुए।
विज्ञापन

आंकड़ों के अनुसार इनमें से 55 लोगों की जान इसी हाईवे पर गई।
लखनऊ-कानपुर हाईवे पर जगह-जगह उखड़ी सड़क और गड्ढे हादसों की वजह बने हैं। जाजमऊ गंगा पुल से बनी के सई नदी पुल तक 36 जगह लोगों ने अपनी सुविधा के लिए अवैध कट बनाए हैं जो जिंदगी के शार्टकट साबित हो रहे हैं। अवैध कट से निकल रहे लोग वाहनों की टक्कर से घायल होते हैं तो कभी उन्हें बचाने की कोशिश में गुजर रहे वाहन दुर्घटना का शिकार होते हैं।
लखनऊ-कानपुर हाईवे की जिले में लंबाई 63 किमी है। अजगैन, सोहरामऊ, बसीरतगंज, सोनिक, गदनखेड़ा, हुसैन नगर, आजाद मार्ग, दही चौकी सहित अन्य तमाम स्थानों पर टूटी सड़क और उखड़ी गिट्टी से दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन

लखनऊ सीमा से 500 मीटर दूर कस्बा मोहान की तरफ, सोहरामऊ कस्बा स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने, बशीरतगंज, मुर्तजानगर के पास, दही चौकी धर्मकांटा के पास, एआरटीओ कार्यालय के पास, दही चौकी, पुराना एआरटीओ कार्यालय, रोडवेज वर्कशॉप के पास, शेखपुर नरी गांव के सामने, गहिरा गांव, बंथर स्थित ढाबा के सामने और नवाबगंज कस्बा सहित अन्य जगहों पर अवैध कट बनाए गए हैं।
हाईवे पर गलत तरीके से वाहन पार्किंग पर पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। यातायात प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि हाईवे के सभी थानों की मदद से अवैध पार्किंग रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं। बताया कि सबसे ज्यादा समस्या रात को होती है। अभियान चलाकर वाहनों का चालान किया जाएगा। ढाबा व अन्य प्रतिष्ठानों को भी नोटिस दी जाएगी, सुधार न होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एनएचएआई के पीडी सौरभ चौरसिया ने बताया कि हाईवे के गड्ढों की मरम्मत शुरू करा दी गई है। जल्द पूरा हाइवे गड्ढामुक्त हो जाएगा। वहीं, बनाए गए शार्टकट भी जल्द बंद कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें