उन्नाव। बिहार प्रांत की युवती ने एसपी को प्रार्थनापत्र देकर शिकायत की है कि इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती फतेहपुर जिले के हैबतपुर खागा निवासी युवक से हुई। आईडी में उसने अपना हिंदू नाम लिख रखा था। बातचीत शुरू हुई तो युवक ने बताया कि वह उन्नाव में एमआर है। पीड़िता के मुताबिक, युवक के बुलाने पर वह परिजनों के विरोध के बावजूद जेवर और रुपये लेकर उसके पास उन्नाव आ गई। पीड़िता के मुताबिक, युवक ने शहर के एबी नगर मोहल्ले में किराये का कमरा लेकर रखा। शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया। बाद में युवक के मुस्लिम होने का पता चला तो उसने विरोध किया। आरोप है कि युवक ने जान से मारने की धमकी दी। एसपी दीपक भूकर ने सदर कोतवाली प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं। (संवाद)