फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बुजुर्गों की सुविधा के लिए 14567 हेल्पलाइन नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर बुजुर्गों की समस्याओं के लिए शासन ने 14567 हेल्पलाइन नंबर शुरू किया है। इस नंबर पर फोन कर वह अपनी परेशानी बता सकते हैं। फतेहपुर चौरासी के तकिया में स्थित वृद्धाश्रम में सफीपुर विधायक ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

सफीपुर विधायक बंबालाल दिवाकर ने बताया कि बुजुर्गों की सुविधा के लिए राज्य सरकार हेल्पलाइन 14567 सेवा शुरू की है। इस पर फोन कर बुजुर्ग अपनी समस्या बताएं सरकार उसका समाधान कराएगी।
यह निशुल्क है, स्वैच्छिक संस्थाओं के माध्यम से पीपीपी मॉडल पर संचालित वृद्धाश्रम में निशुल्क आवास, भोजन, वस्त्र, औषधि, मनोरंजन व पर्सनल केयर की सामग्री की पूर्ण सुविधा प्रदान की जा रही है। इन वृद्धाश्रमों में वृद्धजनों हेतु शुद्ध पेय जल की व्यवस्था है। इस दौरान विधायक ने वृद्धजनों को फल व अन्य सामग्री भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें