फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हड़ताल खत्म होने के दूसरे दिन हाईवे पर दिखे भारी वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। वाहन चालकों की हड़ताल खत्म होने के दूसरे दिन हाईवे पर व्यावसायिक वाहनों और बसों का संचालन शुरू हो गया। वहीं रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने से यात्रियों को राहत मिली। उन्नाव डिपो से रोडवेज की 65 बसें अलग-अलग रूटों पर चलाई जा रही हैं।
वाहन चालकों की हड़ताल समाप्त होने के दूसरे दिन गुरुवार को हाईवे पर व्यवसायिक वाहनों की आवाजाही रही। रोडवेज और निजी बसों का भी संचालन शुरू हो गया है। लखनऊ कानपुर हाईवे, उन्नाव-हरदोई रोड बड़े-छोटे वाहन सुचारू रूप से निकले। डायवर्जन प्वाइंट पुरवा मोड, गदनखेड़ा चौराहा पर वाहनों की आवाजाही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवाबगंज टोल प्लाजा पर भी कई दिन बाद वाहनों की संख्या बढ़ी। टोल प्लाजा मैनेजर एएस चौहान ने बताया कि गुरुवार सुबह से ही भारी वाहनों और बसों की संख्या में इजाफा हुआ है। सोहरामऊ एसओ कमल दुबे ने बताया कि यातायात सामान्य रहा। जाम की स्थिति न हो इसके लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती गई है। इसके अलावा डायवर्जन प्वाइंट पर भी पुलिस जवानों को लगाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें