फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले की 1033 ग्राम पंचायतें कोरोना मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले की 1033 ग्राम पंचायतें कोरोना से मुक्त हो चुकी हैं। शहर में आठ व ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना के 11 सक्रिय बचे हैं।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव के ठीक बाद कोरोना संक्रमण का ग्राफ बढ़ गया था। स्वास्थ्य विभाग ने जिले की 1044 ग्राम पंचायतों में घर-घर सर्वे कराया था। 5 से 15 मई तक चले सर्वे में 70 फीसदी लोग संक्रमित मिले थे। मई महीने में जिले में संक्रमितों की संख्या पांच हजार से अधिक पहुंच गई थी। इसमें 4100 केस केवल ग्रामीण क्षेत्रों के थे। अब जिले के 1033 गांव अब कोरोना मुक्त हो चुके हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 2502 सैंपलों की रिपोर्ट अभी आनी है। वहीं 14699 मरीजों की हालत में सुधार हुआ है।
जिले में गंजमुरदाबाद ब्लॉक का युवक संक्रमित मिला है। उसने जिले के बाहर लैब में जांच कराई थी। युवक को होम आइसोलेट कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें