उन्नाव। डीएम समेत 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वह कोरोना का टीका लगवा चुके थे।
डीएम के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद कलक्ट्रेट, कैंप कार्यालय और विकास भवन के 40 अफसरों और कर्मचारियों की एंटीजन जांच कराई गई। गनीमत रही कोई अफसर या कर्मचारी संक्रमित नहीं निकला। जिले में डीएम के अलावा 12 और संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को हसनगंज के दो, पुरवा का एक, बीघापुर के दो, सफीपुर के दो, बांगरमऊ के दो, असोहा का एक, मियागंज का एक, फतेहपुर चौरासी का एक, हिलौली ब्लॉक के मोहगवां में महिला व देवमई में एक युवक कोरोना संक्रमित पाया गया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में 4 अप्रैल 2020 से अब तक चार लाख 37 हजार 450 लोगों की कोरोना जांच हुई है। इनमें 4713 लोग संक्रमित पाए गए और 90 संक्रमितों की मौत हुई है। 4455 लोग ठीक हुए हैं। आरटीपीसीआर के लिए भेजे गए सैंपलों में 1929 की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।