उन्नाव। जिले में कोरोना से वृद्ध की मौत हो गई। जिले में छह और लोग संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सिविल लाइन निवासी 79 वर्षीय वृद्ध की किडनी खराब होने से डायलिसिस चल रही थी। 19 दिसंबर को परिजन डायलिसिस कराने के लिए कानपुर के रिजेंसी अस्पताल लेकर गए थे। वहां जांच में कोविड पॉजिटिव आने पर कानपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को इलाज के दौरान की उनकी मौत हो गई। वहीं, एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से हुई जांच में हसनगंज में 36 साल का युवक, औरास में 25 साल का युवक, हिलौली में 45 साल का युवक, सुमेरपुर में 21 साल का युवक, मियागंज में 32 साल की महिला व 26 साल के युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि सात मरीजों की हालत में सुधार होने पर घर भेज दिया गया है।