उन्नाव। जिले में सात और लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। एक युवक की हालत में सुधार हुआ है। संक्रमितों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।
एंटीजन किट से हुई जांच में सफीपुर में 26 साल की महिला, 15 साल का किशोर, 52 साल का अधेड़, शुक्लागंज के मिश्रा कालोनी में 23 साल की युवती, पोनीरोड में 36 साल का युवक, शहर के आदर्श नगर में 30 साल का युवक, तालिब सराय के 45 साल के युवक की रिपोर्ट संक्रमित आई है। संक्रमितों को बिछिया व नवाबगंज के श्रीराममूर्ति कोविड एलवन अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसीएमओ डॉ. जयराम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 3459 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 3117 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। 264 का इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना से 78 लोगों की मौत हो चुकी है।
-