फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में मिले सात कोरोना संक्रमित, 17 स्वस्थ हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में सात और लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 17 लोगों के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।
विज्ञापन

एंटीजन रैपिड टेस्ट किट से हुई जांच में शुक्लागंज के अंबिकापुर में 32 साल का युवक, पोनी रोड में 25 साल की महिला व 38 साल का युवक संक्रमित मिला है।
मियागंज में 48 साल का युवक, शहर के गांधी नगर में 32 साल की महिला, आदर्श नगर में 69 साल का वृद्ध, पीडी नगर में 39 साल की महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमितों में पांच को होम आइसोलेट व दो को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ कैप्टन डॉ. आशुतोष कुमार ने बताया कि जिले में अब तक 3305 लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें स्वस्थ होने पर 2890 मरीजों को घर भेजा जा चुका है। 340 का इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना से 75 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें