फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: गर्दन पर चाकू से वार कर पत्नी की हत्या, चाल-चलन पर शक करता था पति, बेटे से जानकारी जुटा रही है पुलिस

Wed, 17 Jul 2024 03:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव

सार

Unnao News: पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी मोटर मैकेनिक है। दोनों की 12 साल पहले शादी हुई थी। पति पत्नी के चाल-चलन पर शक करता था। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस मृतका के बेटे से भी घटना की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उन्नाव जिले के गदनखेड़ा मोहल्ले में आपसी विवाद के दौरान युवक ने पत्नी की गर्दन पर चाकू से वारकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद भाग रहे हत्यारोपी को मोहल्लेवासियों ने पकड़ लिया। पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर सीओ, कोतवाल, फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की

विज्ञापन

सदर कोतवाली के गदनखेड़ा मोहल्ला निवासी रजनी (38) का पति अमित कुमार श्रीवास्तव उर्फ पिंटू लाला से मंगलवार रात करीब 9:30 बजे घर देर से आने पर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि पहले दोनों में मारपीट हुई, बाद में अमित ने रसोईघर में रखी चाकू से रजनी के गर्दन पर वार कर दिया। पत्नी को लहूलुहान हालत में छोड़कर वह भागने लगा, तभी उसका आठ साल का बेटा आदित्य मां को लहूलुहान देखकर रोने लगा।
पड़ोसी एकजुट हुए और आरोपी को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी सोनम सिंह, कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्रा फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचे और जांच की। पुलिस के मुताबिक, हत्यारोपी मोटर मैकेनिक है। दोनों की 12 साल पहले शादी हुई थी। पति पत्नी के चाल-चलन पर शक करता था। दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। पुलिस मृतका के बेटे से भी घटना की जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें