फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र के लिए किया हवन-पूजन

Mon, 18 Sep 2023 01:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-14
विज्ञापन

-गोकुलबाबा में हुए हवन-पूजन में शामिल हुए जलशक्ति मंत्री
-भगवंतनगर विधायक ने विकास कार्य का शिलान्यास और महिलाओं को साड़ी वितरित की
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने जहां गोकुलबाबा मंदिर में हवन-पूजन किया। वहीं जलशक्ति मंत्री ने पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उधर, भगवंतनगर विधायक ने विकास कार्य का शिलान्यास करने के साथ महिलाओं को साड़ी वितरित की।
जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने जिलाध्यक्ष अवधेश कटियार, सांसद साक्षी महाराज, विधायक पंकज गुप्ता, बंबा लाल दिवाकर, अनिल सिंह व कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों व लाभार्थियों के साथ मगरवारा स्थित गोकुल बाबा मंदिर में हवन-पूजन किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ रहने की कामना की। मंत्री ने कहा कि विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता का आज जन्मदिन है। वह सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर सबके लिए लगातार कार्य करते हैं। उनके नेतृत्व में विश्व में भारत शिखर पर पंहुच रहा है। इसके बाद भाजपा कार्यालय पर जाकर प्रधानमंत्री द्वारा विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना की लाचिंग कार्यक्रम को लोहार व राजगीरों आदि के साथ देखा और उनका उद्बोधन सुना। पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उनके नेतृत्व में एयर सर्जिकल स्ट्राइक हुई। 45 नर्सों का एयर लिफ्ट, रूस यूक्रेन युद्ध में फंसे 23 हजार छात्र व अफगानिस्तान से 550 लोगों को लाने का कार्य करके देश का सम्मान बढ़ाने का कार्य किया। देश के महत्वपूर्ण मुद्दों धारा 370, तीन तलाक, राम मंदिर निर्माण बहुत ही शांतिपूर्ण ढंग से हल हुए। बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से आयुष्मान भव अभियान के तहत सेवा पखवाड़ा शुरू होगा। इसमें स्वच्छ भारत अभियान, रक्तदान महादान, अंगदान शपथ समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। विभिन्न चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इनमें पार्टी के कार्यकर्ता सहयोग करेंगे। 18 सितंबर को युवा मोर्चा के नेतृत्व में रक्तदान शिविर आयोजित होगा। नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण 23 सितंबर को जिलास्तर के वेलनेस सेंटर और 24 सितंबर को प्राथमिक स्वास्थ केंद्र एवं सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर मेलों का आयोजन किया जाएगा। बताया कि आयुष्मान कार्ड वितरण 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक प्रत्येक ग्रामसभा में होगा। नए सफेद राशनकार्ड सहित सभी नए लाभार्थियों के कार्ड बनाए जाएंगे। वहीं पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में निकाली गई बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान स्वनिधि, आवास और आयुष्मान योजना के लाभार्थी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-1
विधायक ने दो सौ महिलाओं को वितरित की साड़ी
अचलगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भगवंतनगर विधायक आशुतोष शुक्ल ने बदरका में दो सौ महिलाओं की साड़ी वितरित की। उन्होंने नौ लाख चौरासी हजार की लागत से मुख्य मार्ग से पवन मिश्रा के घर तक करीब एक सौ साठ मीटर लंबे इंटरलाॅकिंग मार्ग का उद्घाटन भी किया। प्रधान संजय यादव, जेके दीक्षित, अशोक शुक्ल, चंद्र माधव दीक्षित, राजेश शुक्ल, राकेश शुक्ल, पप्पू मिश्र, सोनू अवस्थी, मोनू अवस्थी, मनीष सम्राट व अमित शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें