फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: दो करोड़ से होगा हसनगंज ब्लाक क्षेत्र का विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। ब्लॉक क्षेत्र में दो करोड़ से विकास कार्य कराए जाएंगे। इससे संबंधित प्रस्तावों पर क्षेत्र पंचायत की बैठक में मुहर लग गई।
विज्ञापन

हसनगंज ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक प्रमुख मीरा यादव की अध्यक्षता में हुई। सदस्यों ने आवास, शौचालय, साफ सफाई, खाद्यान्न, बिजली व तालाब आवंटन के मुद्दे उठाए। वहीं नाली, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग आदि निर्माण के दो करोड़ के 77 प्रस्ताव रखे गए। सभी सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। प्रधान मटारिया दिलीप राजपूत व अभिषेक गौतम ने तालाब आवंटन की 75 फीसदी धनराशि ग्राम पंचायत निधि में देने की मांग रखी।
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख धीरेंद्र ब्रह्मचारी ने बैठक में आरोप लगाया कि पंचायतीराज विभाग में 50 हजार रुपये लेकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की पोस्टिंग की जाती है। जिस पर परियोजना निदेशक डीआरडीए कमलेश कुमार ने तुरंत माइक पकड़ कर आरोप का खंडन करते हुए जवाब दिया कि बगैर पुष्टि के आरोप लगाना गलत है। बैठक में बीडीओ गुलाब चंद्र, जैनेंद्र, मृगांक, अमित रावत व राम मिलन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें