-राजकीय महाविद्यालय गोसाईं खेड़ा में हुई वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
असोहा। राजकीय महाविद्यालय गोसाईं खेड़ा की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में कैरम में छात्र वर्ग में हरेश्याम कुशवाहा व छात्रा वर्ग में निहारिका ने पहला स्थान हासिल किया।
शुक्रवार को स्टेडियम में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्या दीप्ति खरे ने किया। शतरंज में नीलेश व साधना ने पहला स्थान प्राप्त किया। एकल बैडमिंटन में वतन एवं आंचल अव्वल रहीं। युगल बैडमिंटन में शिवम व अमन की जोड़ी प्रथम स्थान पर रही। 100 व 200 मीटर दौड़ में सिद्धार्थ ने बाजी मारी।
वहीं, 100 मीटर दौड़ में छात्रा वर्ग में साक्षी यादव प्रथम स्थान पर रहीं। अन्य प्रतियोगिताओं में ऊंची कूद, लंबी कूद, चक्का फेंक, गोला फेंक, भाला फेंक में छात्र व छात्राओं ने अपना दमखम दिखाया। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेताओं को पदक और प्रमाणपत्र दिया गया।
संचालन सपना पांडेय व खेलकूद प्रभारी डॉ. पूनम चौहान ने सभी का आभार जताया। इस दौरान प्रो. रश्मि श्रीवास्तव, गुरु प्रसाद राठौर, पुष्पेंद्र कुमार, डॉ. ज्योति बाजपेई, डॉ. प्रियंका गौड़, डॉ. प्रेरणा त्रिपाठी व डॉ. प्रशांत सिंह आदि मौजूद रहे।