फतेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के पट्टी उस्मान गांव निवासी नसीर की पत्नी चांदनी (25) का शव मंगलवार को घर के कमरे फंदे से लटका मिला।
हरदोई जिले के बिलग्राम थानाक्षेत्र के हीरारोशनपुर निवासी चांदनी के मामा नूर मोहम्मद थाने में सूचना दी। बताया कि उसकी भांजी की शादी छह वर्ष पूर्व नसीर के साथ हुई थी। चांदनी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। उसका पति कर्नाटक में गमले बनाने का काम करता है। घर में चांदनी घटना के वक्त अकेली थी। सास नसरीन ननद के साथ बैंक के काम के लिए ऊगू गई थी। जब घर आई तो कमरा अंदर से बंद था। दरवाजे के पास लगी जाली को तोड़कर दरवाजा खोला तो चांदनी का शव फंदे से लटका मिला।