फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पति से फोन पर बात करने के बाद फंदे पर झूली

Sat, 24 Feb 2024 01:59 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-12-मृतका पूनम की फाइल फोटो।
विज्ञापन

फोटो-13- महिला की मौत के बाद रोती-बिलखती महिलाएं। संवाद


नायब तहसीलदार ने भी की जांच, पैनल से कराया गया पोस्टमार्टम

मृतका का मोबाइल पुलिस के कब्जे में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि
विवाहिता का पति लखनऊ में प्राइवेट नौकरी करता है


संवाद न्यूज एजेंसी

बीघापुर। पति से फोन पर बात करने के बाद महिला का शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका के एक साल के बेटे के लगातार रोने पर ससुराल वाले कमरे में पहुंचे तब घटना का पता चला। सीओ और नायब तहसीलदार ने जांच की। शुक्रवार को दो डॉक्टरों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट में हैंगिंग (फांसी) की पुष्टि हुई।

थानाक्षेत्र के मोहल्ला गिरजानगर निवासी मनोज कुमार की पत्नी पूनम (26) का शव शुक्रवार देर रात कमरे में पंखे के कुंडे पर साड़ी के फंदे से लटका मिला। साथ सो रहे बेटे अयांश के लगातार सोने पर सास रामदुलारी अंदर पहुंची तो बहू का शव लटका देख बेहाल हो गई। ससुराल वालों ने घटना की सूचना बारासगवर थानाक्षेत्र के भगवानखेड़ा निवासी मृतका के पिता शिवबहादुर को दी।
विज्ञापन

रात में ही पिता और भाई विकास भी पहुंच गए। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। रात में सीओ माया राय, नायब तहसीलदार अशोक कुमार शुक्ला और एसओ फोर्स के साथ पहुंचे और शव फंदे से नीचे उतरवाया। शुक्रवार को पैनल में शामिल असोहा सीएचसी के डॉ. विमल आर्या और सीएचसी पुरवा के डॉ. उमेंद्र कुमार सिंह ने पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

मृतका का पति मनोज लखनऊ में एक बेकरी की दुकान में काम करता है। वह रोज घर नहीं आ पाता। 13 फरवरी को घर आया था। दो दिन बाद 15 फरवरी को काम पर गया था। 25 फरवरी को उसे फिर आना था। घटना से पहले पूनम ने पति से फोन पर बात की थी। फिलहाल पुलिस ने फोन कब्जे में लिया है। पिता के मुताबिक छह साल पहले विवाह हुआ था, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ कि बेटी को यह कदम उठाना पड़े।

एसओ अखिलेश तिवारी ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अगर तहरीर देते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें