फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। थानाक्षेत्र के पितनाखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से किसान की मौत हो गई। हादसे के वक्त किसान गांव के पास स्थित खेत जा रहा था।
विज्ञापन

असोहा थानाक्षेत्र के नेवादा निवासी अशोक कुमार (55) ट्रैक्टर से बुधवार रात को पितनाखेड़ा गांव के पास स्थित खेत देखने गए थे। रोड किनारे ट्रैक्टर खड़ा कर सड़क पार कर दूसरी ओर जा रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारते हुए निकल गया। आसपास के लोगों ने अशोक के बेटे मुकेश कुमार को सूचना दी। मुकेश ने मौके पर पहुंचकर पिता को कालूखेड़ा स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां डॉक्टर ने रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें लखनऊ में एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। वहां गुरुवार सुबह अशोक की मौत हो गई।
थानाध्यक्ष राम आसरे चौधरी ने बताया कि मामले में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें