फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में गुंडाराज, राहलु को सद्बुद्धि की जरूरत

Sat, 18 Feb 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
विज्ञापन
addressing gathering - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शुक्रवार को वह भाजपा प्रत्याशी पंकज गुप्ता के समर्थन में गोपीनाथपुरम में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। भाजपा सांसद ने सबसे पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन पर हमला  करते हुए कहा कि जनता को साथ नहीं काम चाहिए। अखिलेश और मुलायम पर निशाना साधते हुए बोले की बेटा राजभवन में है और बाप वनवास काट रहा है। यूपी में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। हत्या, लूट, रेप और डकैती की घटनाएं खुलेआम हो रही है। बसपा पर तंज कसते हुए कहा कि जनता बहन जी को बखूबी पहचान गई है। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने कहा कि बीजेपी की लहर है। जिससे अन्य दलों के लोग बौखला गए है। प्रत्याशी पंकज गुप्ता, मनीष जायसवाल, सूर्य कुमार बाजपेई, राजेश गुप्ता गोल्डी, धर्मेंद्र सोनकर, अजय त्रिवेदी, सोनी अशोक शुक्ला सहित अन्य नेताओं ने मनोज तिवारी का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें