फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जिला अस्पताल में बंद हुआ तीसरी आंख का पहरा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल में एक साल पहले लगाए गए 25 कैमरों में आधे से ज्यादा बंद हैं। जो चल भी रहे हैं उनकी वीडियो इतना धुंधला है कि फुटेज साफ नहीं आती। इसका फायदा चोर-उचक्के उठा रहे हैं। रोजाना कोई न कोई घटना होती है। एक महीने में 24 लोगों के पर्स कट चुके हैं। पुलिस जांच करने जाती है तो कैमरे ही बंद मिलते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर की निगरानी के लिए कहने को तो चारों ओर 25 सीसीटीवी लगे हुए हैं लेकिन हकीकत यह है कि सभी संचालित नहीं हो रहे हैं। इसमें भी मुख्य द्वार और इमरजेंसी की ओर कोई भी सीसीटीवी नहीं लगाया गया है। स्थिति यह है कि रोजाना बाइक चोरी होने के साथ अस्पताल में डॉक्टर को दिखाने आने वाले मरीजों की पर्स कट रही है।
एक महीने में करीब 24 मरीज पर्स कटने का शिकार हो चुके हैं। वहीं पांच से छह बाइक चोरी हो चुकी हैं। पीड़ित चौकी पहुंचकर तहरीर देते हैं तो सिपाही सीसीटीवी चेक करने जाते हैं लेकिन कैमरों का सही संचालन न होने से कुछ भी हासिल नहीं हो पाता। इसमें मरीज ही नहीं बल्कि तैनात परामर्शदाता विनीता मिश्र और त्वचारोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव का बैग चोरी हो चुका है। यहां तक कि दूसरी मंजिल पर लगा सीसीटीवी भी हटवा दिया गया है।
विज्ञापन


ऐसे में चोर बेधड़क चोरी कर आ जा रहे हैं। अस्पताल प्रशासन तो दूर चौकी पुलिस भी चोरों तक नहीं पहुंच पा रही है।

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरए मिर्जा ने बताया कि सीसीटीवी का संचालन प्रभारी सीएमएस नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार देख रहे हैं। उन्होंने तो सब सही चलने की रिपोर्ट दी है। सभी कैमरों का संचालन चेक कराएंगे, गड़बड़ी मिली तो दुरुस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें