फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: स्लाटर हाउस में जीएसटी का छापा

Sat, 20 Jan 2024 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
-जरुरी अभिलेख लेकर शुक्रवार सुबह लौटी टीम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोनिक (उन्नाव)। कानपुर से आई जीएसटी की टीम ने औद्योगिक क्षेत्र स्थित मांस निर्यातक इकाई में जांच की। करीब 20 घंटे चली जांच के बाद जरूरी अभिलेख की फोटो कॉपी भी साथ लेकर लौट गई।
दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र साइट दो स्थित अल सुपर फ्रोजन फूड्स प्राइवेट लिमिटेड में गुरुवार दोपहर करीब दो बजे कानपुर जीएसटी के डिप्टी कमिश्नर संजीव शुक्ला के नेतृत्व में दस सदस्यीय टीम पहुंची थी। टीम के साथ आए सुरक्षा कर्मी गेट पर तैनात हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के सदस्यों ने इकाई के आय, व्यय, भुगतान और खरीद से संबंधित दस्तावेजों की बारीकी से जांच की और जीएसटी के बारे में भी जानकारी ली। सूत्रों के अनुसार टीम को करीब दो करोड़ का हिंसाब नहीं मिल सका है। इसकी पुष्टि होने पर कंपनी को जुर्माने का नोटिस जारी किया गया है। शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे जांच पूरी कर टीम लौट गई। फैक्टरी मैनेजर मोहम्मद तलहा ने बताया कि टीम सामान्य जांच के बाद चली गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें