बीघापुर (उन्नाव) । विकासखंड क्षेत्र के जगदीशपुर में संचालित जगदंबा देवी स्वयं सहायता समूह के सदस्यों ने एक युवक पर बैंक से रुपये निकालकर गबन करने का आरोप लगा तहरीर दी।जगदंबा देवी स्वयं सहायता समूह की सदस्य माधुरी देवी, निर्मला, चेतना, फूलमासा, सरला देवी, प्रेमवती, निर्मला देवी, महेश कुमार समेत अन्य सदस्यों ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मगरायर शिवदीनखेड़ा का युवक समूह के बैंक से जुड़े लेनदेन का कार्य देखता है। आरोप है कि युवक ने अवध ग्रामीण बैंक में संचालित खाते से 1.29 लाख रुपये सदस्यों को वितरित करने के लिए निकाले, लेकिन किसी भी सदस्य को नहीं दिए। अब वह रुपये मांगे जाने पर टालमटोल कर रहा है। महिलाओं ने युवक पर रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष राजपाल ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद युवक व समूह की सदस्यों को बुलाया गया है। दोनों पक्षों के बयान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।