फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: उन्नाव-रायबरेली हाईवे पर सिकंदरपुर में अंडरपास मंजूर

Wed, 17 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अचलगंज। आखिरकार ग्रामीणों की मुहिम रंग लाई। लंबे समय बाद उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिकंदरपुर कर्ण कस्बे में अंडरपास की मांग मंजूर हो गई है। निर्माण एजेंसी ने मंगलवार को काम शुरू करा दिया है। सिकंदपुर कस्बे के लोगों और आसपास के गांव के लोगों में खुशी है।
निर्माणाधीन उन्नाव लालगंज राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-31) में सिकंदरपुर कर्ण कस्बे में लगभग आठ फिर ऊंची सड़क बन रही है। सड़क के दोनों ओर मुख्य बाजार है। साथ ही सप्ताहिक बाजार भी लगती है। कस्बे के बीच से बन रही सड़क को हाईवे बनाने के लिए ऊंचाई भी बढ़ाई जा रही है। इससे कस्बा दो भागों में बंट गया। इससे लोगों को दूसरी तरफ पहुंचने के लिए एक किमी का चक्कर लगाना पड़ रहा था। परेशान लोगों ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को कई बार ज्ञापन दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनवाई न होने पर ग्राम प्रधान विपिन चतुर्वेदी की अगुवाई में 17 मार्च को धरना देते हुए ग्रामीणों ने काम बंद करा दिया था। अधिकारियों के आश्वासन पर धरना स्थगित कर दिया गया था। इस धरने का सुखद परिणाम तब सामने आया जब मंगलवार सुबह पीएनसी के कर्मचारी जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे और सड़क काट कर अंडरपास बनाने का काम शुरू कर दिया। अंडरपास बनते देख ग्रामीणों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कार्यदायी संस्था पीएनसी के मैनेजर अशोक तिवारी ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए अंडरपास बनाने का निर्णय लिया गया है। जिसका काम भी शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें