फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी बन बैठे लुटेरे, नशीला पदार्थ पिलाकर लूट ले गए ई रिक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। सवारी बनकर बैठे युवकों ने चालक को नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर ई-रिक्शा लूट लिया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली के कुसुंभी गांव निवासी अंकित द्विवेदी ने चार माह पहले ई-रिक्शा खरीदा था। गांव का ही आरिफ नवाबगंज क्षेत्र में उसका रिक्शा चला रहा था। मंगलवार सुबह आरिफ सवारियों का इंतजार कर रहा था तभी तीन लोगों ने आशा खेड़ा गांव जाने के लिए 250 रुपये किराया तय किया। रास्ते में टोल प्लाजा पार करने के बाद युवकों ने आरिफ को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया।
विज्ञापन

बेहोश होने के बाद उसे हिनौरा चौकी के पीछे फेंक दिया और ई-रिक्शा लूटकर चले गए। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसओ अमित सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें