फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: किशोरी का घर के अंदर फंदे से लटका मिला शव ..

Thu, 23 Mar 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
परियर। हिमांचलखेड़ा गांव किशोरी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। पुलिस ने जांच की और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

माखी थाना क्षेत्र के पूरानिस्फपंसारी के मजरा हिमांचलखेड़ा निवासी किशोरीलाल लोध की बेटी रागिनी (17) का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय पिता बाजार में किराने की दुकान लगाने गया था। देर शाम जब वह घर लौटा तो देखा दरवाजा अंदर से बंद था। बेटी के साथ किसी अनहोनी के आशंका पर उसने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तुड़वाकर अंदर दाखिल हुई। घर के अंदर रागिनी का शव फंदे पर लटका मिला। पिता के मुताबिक, पत्नी की 15 साल पहले जलकर मौत हो चुकी है। जांच में पुलिस को मोबाइल मिला है।
विज्ञापन

जिसे सर्विलांस पर लगाया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष रामआसरे चौधरी ने बताया कि किशारी का शव फंदे से लटका मिला है। पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें