फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। घर के अंदर बरामदे में युवती का साड़ी के फंदे से शव लटका मिला।
विज्ञापन

घटना के समय परिजन घर पर नहीं थे। मां खेत से लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। पड़ोसी की छत से घर में पहुंची तो बेटी का शव देख बेहाल हो गई। परिजन, पुलिस को घटना की वजह नहीं बता सके।
कोतवाली के मोहल्ला चंदीगढ़ी निवासी बृजकुमार बेटे के साथ बुधवार को रिश्तेदारी में गए थे। पत्नी जमुना खेत गई थीं। घर पर बेटी रीतू (24) थी। शाम करीब पांच बजे जब जमुना खेत से लौटी और दरवाजे पर दस्तक दी तो दरवाजा नहीं खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा अंदर से बंद होने से जमुना पड़ोसी रमेश के घर से अपनी छत पर पहुंची तो बेटी का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। मां घटना की वजह नहीं बता सकी। हालांकि ग्रामीणों में परिवार में विवाद की चर्चा है। उपनिरीक्षक जयनारायण मिश्र ने बताया कि आत्महत्या की सूचना मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें