फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: साड़ी के फंदे से लटका मिला युवती का शव

Mon, 24 Apr 2023 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव विश्वनाथखेड़ा में रविवार सुबह युवती का शव घर में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर पर अकेली थी। पड़ोस में रहने वाली भाभी ने पुलिस को मानसिक बीमार होने की बात बताई है।
विज्ञापन

गुलरिहा गांव के मजरा विश्वनाथखेड़ा निवासी विश्राम लोधी की 18 वर्षीय बेटी कोमल का शव रविवार सुबह घर में छत के कुंडे में साड़ी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय कोमल घर पर अकेली थी। मां नन्हकई मायके गई थी। रविवार दोपहर लौटी तो घर के अंदर बेटी का शव लटका देखा। मृतका का पिता व भाई गंगा प्रसाद पंजाब प्रांत में मजदूरी करते हैं। पड़ोस में रहने वाली भाभी सुनीला ने पुलिस को बताया कि कोमल मानसिक रूप से बीमार रहती थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गुलरिहा चौकी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि भाभी की सूचना पर को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें