बांगरमऊ। रबड़ी गांव में डेढ़ साल की बच्ची की तेज बुखार से इलाज के दौरान मौत हो गई। रक्षाबंधन के दिन बच्ची की मौत होने से परिजन बेहाल हैं।
कोतवाली क्षेत्र के गांव रबड़ी निवासी विनय कुमार की डेढ़ साल की बेटी स्नेहा को दो दिन से बुखार आ रहा था। बेटी की हालत सही न देख शुक्रवार को पिता उसे नगर के लखनऊ रोड स्थित एक निजी डॉक्टर के पास ले गए। इलाज शुरू होने के कुछ देर बाद ही उसकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टर ने बच्ची को स्वास्थ्य केंद्र ले जाने को कहा। सीएचसी लाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत से परिजन बिलख पड़े और शव लेकर घर चले गए।