उन्नाव। फतेहउल्लानगर में छात्रा का शव घर में फंदे से लटका मिला। परिजनों के मुताबिक भाभी ने उसे डांट दिया था। इसी वजह से ये कदम उठाया गया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव फतेहउल्लानगर निवासी रामनरेश यादव की बेटी खुशबू (17) बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सोमवार रात उसका भाभी से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
परिजनों ने मामला शांत करा दिया। मंगलवार सुबह उसका शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता देखकर उनके होश उड़ गए। मृतका के भाई राकेश की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। कोतवाल राजेश पाठक ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तफ्तीश के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।