पति से विवाद के बाद करीब तीन महीने से वह मां के साथ रह रही थी। वहीं चर्चा यह भी है कि मृतका अपनी के परिवार के युवक से विवाह करना चाहती थी। मृतका का एक पांच साल का बेटा तनिष्क भी है। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। घटना की जांच की जा रही है।