फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: बच्ची और महिला को डेंगू, बुखार के 14 मरीज भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में एक बच्ची और महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार पीड़ित 14 मरीजों को भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सिंह ने बताया कि शुक्लागंज के पोनी रोड में पांच साल की बच्ची और फतेहपुर चौरासी के सुभाष नगर में 40 साल की महिला में डेंगू की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने बताया कि संंक्रमितों के घर के आसपास कीटनाशक छिड़काव का निर्देश दिया गया है। वहीं, जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे बुखार पीड़ित 14 मरीजों को भर्ती किया गया है। डेंगू की आशंका पर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

उन्नाव। अचलगंज के रायपुर निवासी पप्पू की पत्नी मुन्नी को कई दिन से बुखार आ रहा था। मंगलवार को हालत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन अचलगंज सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें