फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदृढ़ पैरवी कर अपराधियों को दिलाएं सजा : एडीजी अभियोजन

Sun, 18 Jun 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अभियोजन ने पुलिस अधिकारियों, एसपीओ और संयुक्त निदेशक के साथ बैठक की। उन्होंने अभियोजन पक्ष की तरफ से मजबूत पैरवी और अभियुक्तों को जल्द और सख्त सजा दिलाने पर जोर दिया। उन्होंने मालखाने का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक दीपेश जुनेजा शनिवार को पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस पहुंचे यहां उन्होंने संयुक्त निदेशक अभियोजन, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों और जोनल अधिकारियों के साथ बैठक की। न्यायालयों से निर्णित और विचाराधीन मुकदमों और अभियोजन पक्ष की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावी पैरवी करने और अभियुक्तों को जल्द और सख्तसजा पर विचार विमर्श किया। निर्देश दिए कि सुदृढ़ पैरवी और साक्ष्य संकलन करते हुए अपराधियों को सजा दिलाएं। इस दौरान उन्होंने सदर मालखाना और संयुक्त निदेशक अभियोजन के कार्यालय का भी निरीक्षण किया। सीओ ऋषिकांत शुक्ला, माया राय सहित अन्य पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें