सरैंया रेलवे क्रासिंग से कुछ दूर पहले छमकनाली के पास ओएचई पोल संख्या 64/20 व 64/22 के बीच रेल पथ के एक ज्वाइंट (एसीजी ज्वाइंट) में ट्रेन के पहियों की रगड़ लगने के कारण पटरी खिसक गई। ज्वाइंट के बीच करीब नौ इंच का गैप हो गया है। सुबह एक गैंगमैन ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि गैप की सूचना उसने एसएस गंगाघाट को दी। वहीं एसएस कुंवर पाल ऐसी कोई सूचना से इनकार करते हुए बताया कि ट्रेनें जिस गति से ट्रैक पर चलती है उसी गति से आज भी निकाली गई किसी प्रकार के काशन लगाने की बात उनसे नहीं कहीं गई और फि र यह रेल पथ विभाग का काम है। जब इस बारे में रेल पथ विभाग के रेल पथ निरीक्षक मंजीत कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि इस तरह के गैप होते रहते है इतना गैप नहीं हुआ है कि ट्रेन उस पर से धड़धड़ाते गुजर न सके। फि लहाल उसी गैप से शताब्दी एक्सप्रेस, राप्तीसागर, फै जाबाद इंटरसिटी, अनवरगंज इंटरसिटी, अवध एक्सप्रेस समेत अन्य कई प्रमुख लंबी दूरी की ट्रेनें गुजरती रही।