फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao Crime: पूर्व प्रधान समेत 10 लोगों पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 10 Oct 2022 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन
उन्नाव जिले में मंगतखेड़ा गांव के पूर्व प्रधान सहित दस लोगों पर एसपी के आदेश पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। सभी पर जमीन बिक्री के नाम पर 46.14 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के गांव औरांवा निवासी राजकिशोर बाजपेई ने पुरवा कोतवाली के गांव मंगतखेड़ा के पूर्व प्रधान दुखहरण सिंह उर्फ दाढ़ी बाबा पर कूटरचित तरीके से जमीन बेचने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


आरोप है कि आठ सितंबर 2021 को पुरवा-उन्नाव मार्ग पर मंगतखेड़ा गांव के पास स्थित छह विस्वा जमीन का दुखहरण व उनके परिवार के नौ अन्य लोगों से 46.14 लाख में सौदा किया था। बताया कि विक्रेताओं को आरटीजीएस और चेक के माध्यम से भुगतान किया था। रुपये लेने के बाद दुखहरण ने तीन विस्वा जमीन का पत्नी पूजा और बेटे अथर्व बाजपेई के नाम बैनामा किया पर कब्जा नहीं दिया।

बाकी तीन विस्वा जमीन की रजिस्ट्री भी नहीं की। जबकि इसी जमीन पर जबरन अपनी दुकानें बनवा रहे हैं। आरोप लगाया कि विरोध करने पर दुखहरण और उनके परिवार के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसपी दिनेश त्रिपाठी के आदेश पर पुलिस ने पूर्व प्रधान दुख हरण सिंह, राजा सिंह, अजीत सिंह, विजय सिंह, उदयभान सिंह, अमर सिंह, वीरपाल सिंह, शशि सिंह सहित 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल चंद्रकांत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें