फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao: जीवित समाधि लेने के लिए युवक को उकसाने पर चार को भेजा जेल, पढ़ें पूरा मामला

Tue, 27 Sep 2022 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
उन्नाव जिले के आसीवन, ताजपुर गांव में जीवित समाधि कराने पर चार लोगों के विरुद्ध हत्या के प्रयास की रिपोर्ट दर्ज करके चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ताजपुर निवासी शुभम गोस्वामी (23) अपने आप को मां काली का भक्त बताता है। रविवार शाम को गांव के पास शिव मंदिर परिसर में पांच फीट गड्ढा खोदकर समाधि ले ली थी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मिट्टी हटाकर उसे बाहर निकाला और थाने ले गए। थाना प्रभारी अनुराग सिंह के मुताबिक, शुभम ने बताया है कि उसको तांत्रिक सिद्धि के साथ पैसों का लालच देकर समाधि लेने के लिए उकसाया गया था।
उकसाने और समाधी में बैठाने वालों में मैनपुरी जिला के विछवां थाना क्षेत्र के मगरैना निवासी मुन्नालाल पांडेय, सफीपुर कोतवाली के परियर निवासी मुकेश दीक्षित, मरौंदा के सतीश उर्फ चंदन उर्फ राहुल पांडे और बिठूर के ब्रह्म नगर मोहल्ला निवासी प्रभा शंकर शुक्ला शामिल हैं।
विज्ञापन


इन सभी ने पैसे कमाने का लालच देकर समाधि लेने के लिए मजबूर किया था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों के विरुद्ध हत्या का प्रयास करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शुभम का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें