उन्नाव। जिले में बुधवार को आई जांच रिपोर्ट में चार और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसमें एक बच्ची भी शामिल है।
वहीं, जिला अस्पताल में बुखार पीड़ित 14 मरीजों को भर्ती किया गया है। डेंगू की आशंका पर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
संक्रामक रोग विभाग की नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सिंह ने बताया कि बीघापुर के नौरत्तापुर में 23 साल के युवक, शुक्लागंज के ब्रम्हनगर में एक साल की बच्ची, यहीं के बिंदानगर में 32 साल की महिला और अचलगंज के लालाखेड़ा में 29 साल के युवक में डेंगू की पुष्टि हुई है।
सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने संक्रमितों के घर और आसपास कीटनाशक छिड़काव कराने का निर्देश दिया। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। बुखार पीड़ित 14 मरीजों को भर्ती किया गया। डेंगू की संभावना पर उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।