फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हिलौली ब्लॉक क्षेत्र में बनेंगी चार नई गोशालाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। ब्लॉक हिलौली में चार गोशाला बनने का रास्ता साफ हो गया है। चारों ग्राम पंचायतों में भूमि चिन्हाकंन किया जा चुका है। ब्लॉक क्षेत्र में अभी तक कुल 16 गोशालाएं संचालित हैं। जिसमें कुल 932 मवेशियों को संरक्षित किया गया है। इसमें हिलौली, लउवा, महरानीखेड़ा, संदाना, करदहा, गुजौली, तिसंधा, असरेंदा, बछौरा, देवमई, पत्योलादासी, लोटना, अकोहरी, गुलरिहा, खेरवा व पारा शामिल हैं। इनमें लोटना की बड़ी गोशाला में 250 मवेशियों की क्षमता है।
विज्ञापन

शेष की क्षमता 100 मवेशियों की है। इसके बाद भी सैकड़ों मवेशी सड़क से लेकर गांव और खेतों तक धमाचौकड़ी कर रहे हैं। छुट्टा मवेशियों से निजात दिलाने के लिए पुरवा विधायक अनिल सिंह ने नई गोशालाओं के लिए प्रयास किया। जिसमें शासनस्तर से चार नई गोशालाओं का निर्माण शामिल है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। जहां पर नई गोशालाएं बनेंगी उनमें विधायक की पैतृक ग्राम पंचायत बिसारा, अहेसा, मवई व गोनामऊ शामिल हैं। उधर, देवमई में भी वृहद गोशाला का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें भी 250 मवेशियों की क्षमता रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें