फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पुजारी को पेड़ से बांधकर पीतल के घंटे खोल ले गए चार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के गहोली गांव नजदीक नटवा बाबा के मंदिर के पुजारी को पेड़ से बांधकर चार बदमाशों ने दो क्विंटल वजनी पीतल के घंटे चोरी कर लिए। साथ ही जाते समय पुजारी का मोबाइल भी ले गए। किसानों ने पुजारी को खोला और पुलिस को सूचना दी ।
विज्ञापन

नटवा बाबा के प्राचीन मंदिर के पुजारी रमेश ने बताया कि शनिवार दोपहर वह मंदिर में मौजूद थे। तेज धूप के सन्नाटे में चार बदमाश आए और उन्हें पकड़ एक पेड़ से बांध दिया। इसके बाद मंदिर के लगभग दो क्विंटल के घंटे व पुजारी का मोबाइल उठा ले गए। इस बीच उधर से निकले किसानों ने पुजारी को बंधा देखा तो जाकर खोला। फिर 112 डायल को सूचना दी। कोतवाल श्यामनारायण सिंह ने बताया कि पुजारी की मौखिक सूचना पर पुलिस ने मौके पर जांच की है। तहरीर के अनुसार रिपोर्ट दर्ज करके चोरों को जल्दी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें