फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के दो पंपसेट के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। अमरापुर गांव में खेत से चोरी हुए दो पंपसेट और कीमती पुर्जों के साथ पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ व्यापारी भी शामिल है।
विज्ञापन

अमरापुर गांव निवासी किसान शिवप्रसाद व जितेंद्र के खेत में लगे पंपसेट 15 सितंबर को चोरी हो गए थे। किसानों की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शक के आधार पर गांव के संत मिलन, मुनेश्वर और मुकेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी की बात स्वीकार की।
पुलिस को बताया कि चोरी का सामान चमियानी निवासी कबाड़ व्यापारी प्रेमशंकर को 1200 रुपये में बेचा था। दरोगा प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें