फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: जयंती पर याद किए गए पूर्व सांसद दीपक कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पूर्व सांसद व विधायक दीपक कुमार की 59वीं जयंती पर उनके योगदान को याद किया गया। सिविल लाइंस स्थित आवास में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सपाइयों ने चित्र पर पुष्प अर्पित करके नमन किया। पुत्र व सपा नेता अभिनव कुमार ने कहा कि उनके पिता ने हमेशा राजनीति को जनसेवा का माध्यम माना। मंजीत यादव, आनंद मिश्रा व रवेंद्र कुशवाहा ने कहा कि दिवंगत दीपक कुमार ने समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के साथ जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। जनसेवा के प्रति उनका समर्पण और संघर्ष आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस दौरान राहुल प्रसाद लोधी, महेश लोधी, अरविंद व अभय कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें