फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farrukhabad News: वन विभाग की 6 बीघा जमीन पर 40 वर्ष से कब्जे की शिकायत

Sat, 11 Mar 2023 11:41 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फर्रूखाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कमालगंज। जिलाधिकारी और एसपी ने समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दरवाजे के बाहर जबरन चक रोड डालने की शिकायत पर लेखपाल को जांच के निर्देश दिए। आश्रम के महंत ने फर्जीवाड़े से जमीन का बैनामा कराने के संबंध में शिकायत की। जहानगंज में वन विभाग की 6 बीघा जमीन पर 40 साल से कब्जे की शिकायत की गई।
विज्ञापन

शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में डीएम संजय कुमार सिंह व पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पहुंचकर समस्याएं सुनीं। गोपालपुर गांव के ओमकार ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसके दरवाजे पर जबरन चक रोड डाला जा रहा था। वह कई बार शिकायत कर चुका है। डीएम ने क्षेत्रीय लेखपाल निधि को मौके पर जाकर जांच करने के निर्देश दिए। सवासी गांव निवासी चौकीदार अनार सिंह ने पत्र दिया कि उसकी पैतृक भूमि को जालसाजी से वरासत चढ़वाने के बाद बैनामा कर दिया गया। डीएम ने मामले की जांच करने के निर्देश दिए।
नगला दाऊद के पास स्थित अलखिया आश्रम के महंत हरिगिरि नाथ ने प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि राजस्व अभिलेखों में फर्जीवाड़ा कराकर आश्रम की जमीन का बैनामा कराया गया था। तहसीलदार के आदेश के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई। डीएम ने संबंधित को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। समाधान दिवस में 12 शिकायतें आई। जिसमें 2 का निस्तारण किया गया। आधा घंटा फरियाद सुनने के बाद डीएम-एसपी जहानगंज थाने पहुंचे। यहां थानाध्यक्ष बलराज भाटी लोगों की समस्या सुन रहे थे। नगला माछी निवासी राधेश्याम ने पत्र दिया। कहा कि गांव में वन विभाग की करीब 6 बीघा जमीन पर छोटेलाल 40 वर्षों से खेत कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले क्षेत्रीय लेखपाल ने जांच कर कब्जेदार को जमीन से कब्जा हटाने की चेतावनी दी थी। लेकिन वह वन विभाग की भूमि से कब्जा नहीं हटा रहे हैं। जिलाधिकारी ने क्षेत्रीय लेखपाल को कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें