फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात घंटे तक धुंध की चपेट में रहा एक्सप्रेसवे

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सात घंटे धुंध छाने से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वाहन सवार लाइट जलाकर गुजरते देखे गए।
विज्ञापन

गत दिनों भारी बारिश हुई थी। रविवार को भी पूरे दिन बादल छाए रहे और एक-दो बार बूंदाबांदी भी हुई। आधी रात होते-होते बादल छंट गए लेकिन इसके बाद धुंध छा गई। इसके कारण फर्राटा भरने वाली गाड़ियों की रफ्तार थम गई।
विज्ञापन

वाहन 40 किमी की रफ्तार से चलते दिखे। सुबह सात बजे तक वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक एक्सप्रेसवे धुंध की चादर में लिपटा रहा। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए यूपीडा और पीआरवी की टीमें सतर्क रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें