निराला उद्यान में मेले के समापन पर किसान को मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित करते सीडीओ।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गुरुवार को समापन अवसर पर सीएसए कानपुर के पूर्व विभागाध्यक्ष डा. जीएस गौड़ ने किसानों के सवालों के उत्तर दिए। सीमैप के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. आरपी यादव ने औषधीय एवं संगंध व डा. दयाशंकर ने फूलों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डा. मौर्या ने टपक सिंचाई के बारे में किसानों को जागरुक किया। मेले में फल, फूल व शाकभाजी के 300 से अधिक प्रदर्शनी स्टाल लगाए गए। इसमें सरकारी विभागों के लगे स्टालों में सामाजिक वानिकी वन प्रभाग प्रथम, कृषि विभाग द्वितीय व बाल विकास परियोजना को तीसरा स्थान हासिल हुआ। इसी प्रकार शाकभाजी में फूलगोभी प्रदर्शन में श्रीनारायण, बैंगन में सुरेंद्र, मिर्च में रामनरेश और मशरूम में अशोक सिंह ने पहला स्थान पाया। फल प्रदर्शन में हरिश्चंद्र, इंद्रराज, शिवराज व पुष्प प्रदर्शन में महेश कुमार अव्वल रहे। इन सभी को मोमेंटो व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जिला उद्यान अधिकारी डा. शैलेंद्र शुक्ला, प्रभारी मिशन आरबी वर्मा समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।