फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: मृत दोस्त के परिजनों से मिलने आए पांच युवकों को चोर समझकर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। चंडीगढ़ में साथ काम करने वाले मित्र की मौत पर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने आए कार सवार पांच युवकों को ग्रामीणों ने चोर समझकर पकड़ लिया और हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को कोतवाली लाई और पूछताछ की। जानकारी मिलने पर सभी को छोड़ दिया।
विज्ञापन

अजगैन कोतवाली क्षेत्र के जयगोविंदखेड़ा निवासी चौहान रावत की चार सितंबर को चंडीगढ़ में मौत हो गई थी। उसका शव परिजन गांव लेकर आए थे। यहां अंतिम संस्कार कर दिया था। घर में उसके भाइयों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त करने सोमवार को चंडीगढ़ नंबर की कार से अभिनव, रोहित निवासी मोहाली जगतपुरा थाना सोहाना चंडीगढ़, कैलाश कुमार निवासी थाना औरास, धर्मेंद्र निवासी मल्हौली थाना आसीवन व रंजीत निवासी नंदौली थाना औरास के साथ मृतक के घर जा रहे थे।
अभी वह नगर पंचायत न्योतनी के चौराहे पर पहुंचे ही थे कि लोगों ने बाहर की गाड़ी देखकर उसे रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी को कोतवाली लाई। वहां पूछताछ की। अंतिम संस्कार में शामिल होने की पुष्टि पर सभी को छोड़ दिया। बताया गया कि सभी चंडीगढ़ में दवाई फैक्टरी में काम करते हैं। कोतवाली चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि अराजकतत्वों ने सोशल मीडिया पर चोर पकड़े जाने की सूचना वायरल की थी। बाद में मृतक के परिजनों से मिलने जाने की पुष्टि के बाद कोतवाली से सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें