फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: हाईवे पर लोडर में लगी आग

Tue, 05 Dec 2023 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 24
विज्ञापन

हाईवे पर चलते लोडर में लगी आग, मचा हड़कंप
लपटें देख चालक ने रोका, बचाया दहेज का सामान
संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाइवे परआशाखेड़ा गांव के पास लखनऊ के एक होटल से दहेज का सामान लेकर कानपुर जा रहे लोडर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। लपटें देख चालक ने लोगों की मदद से आनन-फानन सामान उतारकर सुरक्षित बचा लिया।
कानपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि श्यामशंकर गुप्ता के बेटे शिवम की लखनऊ के एक होटल में थी। बरात विदा होने के बाद लोडर में सामान लादकर घर ले जा रहे थे। आशाखेड़ा के पास लोडर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। धुआं देख चालक मोहित ने लोडर रोका और आनन फानन सामान उतवाया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक लखनऊ से कानपुर जाने वाली लेन पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन


मारपीट तीन को भेजा जेल

पाटन। बारासगवर थानाक्षेत्र के नंंदुलनखेड़ा निवासी वीरेंद्र पासवान पत्नी पूजा देवी को विदा कराने कुंभी ससुराल गया था। पति और पत्नी के बीच जेवर रखने के आरोप को लेकर विवाद हो गया। पत्नी पूजा की शिकायत पर पुलिस ने पति वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। दूसरी घटना में बीघापुर थानाक्षेत्र के लक्ष्मीखेड़ा में अंशू और प्रेमशंकर के बीच शराब के नशे में कहासुनी हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को जेल भ्ेाजा। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि सभी को जेल भेजा है। (संवाद)
विज्ञापन



वारंटी गिरफ्तार

पाटन। बिहार थानाक्षेत्र के परसंडा निवासी हंसराज लोधी के खिलाफ साल 2020 में एक्साइज एक्ट के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई थी। लंबे समय से आरोपी फरार चल रहा था। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय फास्ट ट्रैक कोर्ट प्रथम ने उसके खिलाफ वारंट जारी किया था। थानाध्यक्ष शिवप्रकाश पांडेय ने बताया कि आरोपी को जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें