नगर पालिका उन्नाव में बने पालिकाध्यक्ष के केबिन में रविवार सुबह आग लग गई। धुआं उठता देख कर्मचारी ने इसकी सूचना दमकल विभाग व अधिकारियों को दी। आनन-फानन में दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। कर्मचारियों ने शॉर्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई है। अग्निकांड में कुछ विद्युत उपकरण व कागजात जल गए हैं। अधिकारियों ने किसी बड़े नुकसान से इंकार किया है। नगर पालिका उन्नाव कार्यालय में तैनात कर्मचारी रविवार सुबह 11 बजे के करीब पालिका पहुंचा। पालिकाध्यक्ष के केबिन से धुआं निकल रहा था। सूचना पर आनन-फानन में पालिकाध्यक्ष का कमरा खुलवाया गया और बिजली काटी गई। इसके बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। मेन स्विच के बॉक्स से धुआं निकलता देख लोगों ने शॉर्टसर्किट से आग लगने की आशंका जताई है।