उन्नाव। शहर में संचालित एक हॉस्पिटल को मानक पूरे न मिलने पर एसीएमओ ने दो दिन पहले बंद कराया था। इसके बाद संचालन न करने और कागज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। निर्देशों पालन न करने पर एसीएमओ संचालक पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में पत्र भेजा है।
एसीएमओ डॉ. नरेंद्र सिंह ने बताया कि शहर के पीडी नगर में संचालित नारायण हॉस्पिटल की बीते दिनों शिकायत सीएमओ कार्यालय में की गई थी। इस पर 29 अगस्त को उन्होंने हॉस्पिटल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्हें हॉस्पिटल का पंजीकरण नहीं मिला था। संचालन के मानक भी पूरे नहीं थे। इस पर हॉस्पिटल को बंद करवा दिया था। संचालक को कागज प्रस्तुत करने के साथ संचालन न करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्देशों का पालन न करने पर शनिवार को हॉस्पिटल संचालक पर एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली पुलिस को पत्र भेजा है।