उन्नाव। कलक्ट्रेट परिसर में आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में लेखपाल की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिक दर्ज हुई है। सदर तहसील में तैनात लेखपाल प्रमोद कुमार द्विवेदी ने तहरीर देकर बताया कि घटना पांच अक्तूबर की है। माखी थानाक्षेत्र के अकबरपुर दबौली गांव निवासी मोहन पुत्र गोकर्ण नाथ उर्फ भोंदू ने दोपहर करीब 12:15 बजे जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए कलक्ट्रेट परिसर में अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आत्मदाह का प्रयास किया था। लेखपाल ने आरोप लगाया कि ऐसा सरकारी कामकाज पर दबाव बनाने की मंशा से किया गया। कोतवाल चंद्रकांत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।