फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: चुनावी खुन्नस में मारपीट, 10 पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनावी खुन्नस में मारपीट, दस पर रिपोर्टचकलवंशी। माखी थानाक्षेत्र के गांव बिरसिंहपुर निवासी प्रधानपति अरुण कुमार ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि 29 सितंबर की रात करीब आठ बजे वह गोशाला देखकर कार से घर जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में भिम्माखेड़ा गांव के पास अरविंद सिंह, ज्ञानेन्द्र सिंह, अंकुर सिंह, सूरज सिंह ने कार रुकवाई और अभद्रता के साथ मारपीट की। जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया।
वहीं दूसरे पक्ष से सविता देवी ने गांव के बउवन उर्फ रामखेलावन, विजय, शिवशंकर, रामशंकर, हुक्का और अजीत उर्फ अरुण कुमार के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट और पत्थर फेकने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में चुनावी विवाद के कारण मारपीट हुई है। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें