फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: सीएचसी में नहीं मिली महिला चिकित्सक व एलटी, रोका एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। हसनगंज एसडीएम नवीन चंद्र को सीएचसी के औचक निरीक्षण में दो डॉक्टर और लैब टेक्नीशियन अनुपस्थित मिले। एसडीएम ने डीएम और सीएमओ को रिपोर्ट भेजी। सीएमओ ने दोनों डॉक्टर और एलटी का एक दिन का वेतन रोका है।
विज्ञापन

एसडीएम नवीन चंद्र मंगलवार सुबह 10:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे थे। यहां पर डॉ. रुचि त्रिपाठी और डॉ.गरिमा अपने कक्ष में नहीं मिलीं। वहीं एक स्वास्थ्यकर्मी भी गैर हाजिर पाया गया। मरीज डॉक्टरों का इंतजार कर रहे थे। मरीजों ने एसडीएम से बताया कि 11 बजे के बाद ही डॉक्टर आते हैं। कभी भी डॉक्टर समय से नहीं आते हैं।
एसडीएम ने रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी। इस पर सीएमओ ने नदारद मिली डॉक्टर और एलटी पर कार्रवाई की। सीएमओ डॉ.सत्यप्रकाश ने बताया कि दोनों महिला चिकित्सक और लैब टेक्नीशियन का एक दिन का वेतन रोक दिया है और स्पष्टीकरण तलब किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें